रायपुरछत्तीसगढ

हमारे शरीर और ब्लड को डी टोक्स करते हे ये फल फ्रूट..

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इनके सेवन से कई बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं। लेट्युस , पालक और सरसों, मेथी आदि नेचुरली ब्लड को साफ करते हैं। ये सब्जियां लिवर में एंजाइम को बढ़ाती हैं जिससे ब्लड डिटॉक्सीफिकेशन प्रोसेस तेज होता है।

खट्‌टे-मीठे फल – नींबू, संतरा, मौसम्बी, सेब, आलूबुखारा, नाशपाती , अमरूद और पपीते जैसे फल में पेक्टिन फाइबर और विटामिन सी भरपूर होता है जो खून को साफ रखने में उपयोगी होता है।

पानी – पानी सबसे कॉमन और नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर है।

किडनी, यूरिन के माध्यम से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है और इस प्रक्रिया को स्टिम्युलेट करती है। पानी शरीर के सभी हानिकारक रसायनों और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और सभी अंगों को अच्छी तरह काम करने में मदद करता है।

बेरीज – ब्लू और रेड बेरीज के अलावा स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और क्रैनबेरी को खाने से भी नेचुरल ब्लड प्यूरिफाई होता है।

गुड़- गुड़ भी नेचुरल प्यूरिफायर है। इसका सेवन कब्ज रोकता है और शरीर से अपशिष्ट को बाहर निकालता है।

हल्दी- एंटीसेप्टिक हल्दी खून को भी साफ करती है। ये लिवर फंक्शन को बढ़ावा देने में मदद करती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कम्पाउंड शरीर की अधिकांश समस्याओं के लिए लड़ने वाला माना जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!