संवाददाता सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका :- पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने विधानसभा के ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र. 40 के ईदगाह भाटा तुर्की तालाब म.नं.245/60 में निवासरत् शेख नवाब पिता शेख कादर को व्हील चेयर भेंट किया।
विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार विधानसभा के जरूरतमंद व्यक्तियों और समितियों को आवश्यक वस्तुएँ भेंट की जा रही हैं, इसी कड़ी में आज दिव्यांग व्यक्ति शेख नवाब को विधायक जी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से व्हील चेयर भेंट किया गया।