डोंगरगढ़राजनांदगांव

जंगल में दिखा तेंदुआ इन दिनों बोरतलाव के आसपास आया नजर,ग्रामीणों में मचा हडकम्प

डोंगरगढ़,न्यूज़ धमाका :- डोंगरगढ़ क्षेत्र के कहुआ पानी के जंगल में दिखा तेंदुआ इन दिनों बोरतलाव के आसपास नजर आ रहा है। वन विभाग की टीम ने सरपंच के माध्यम से ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। हालांकि अब तक तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। फिर भी विभाग के अफसरों द्वारा लगातार ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के लिए अलर्ट किया गया जा रहा है।

गत दिनों कहुआ पानी के जंगल से बाहर निकलकर नर और मादा तेंदुए देखे गए थे। कुछ दिन पहले ही तेंदुए ने गाय का शिकार किया था। इधर पीटेपानी और बोरतलाव के आसपास के गांवों में तेंदुए के देखे जाने की खबर के बाद वन विभाग का अमला अलर्ट हो गया है। बताया गया कि सरपंचों को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों से कहा गया है कि तेंदुआ दिखते ही सतर्क रहकर वन विभाग को सूचना दें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!