Uncategorized

नवरात्र में सोने चांदी की चमक बरकरार,भाव में मामूली उतार चढ़ाव बना रहेगा

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- चैत्र नवरात्र में सोने चांदी की चमक बरकरार रहेगी। सोने के भाव में मामूली उतार चढ़ाव बना रहेगा। एकदम से रेट नीचे आएगा इसकी संभावना कम है। फिलहाल बुधवार को बिलासपुर 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 52,400 रुपये बिक रहा है। वहीं एक किलो चांदी का भाव 67500 रुपये है। अप्रैल में मांगलिक और वैवाहिक सीजन भी शुरू हो रहा है जिसके कारण बाजार में रौनक लौटेगी।

बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू सलूजा की मानें तो इस सप्ताह सोने चांदी के भाव में कोई बहुत बड़ा उतार चढ़ाव नहीं आया है। 26 मार्च को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 52,500 था तो वहीं आज 52,400 रुपये है।यानी मात्र सौ रुपये की गिरावट आई है।

ग्राहकों को नवरात्र से बड़ी उम्मीदें है कि सोने के भाव में तेजी के बजाए गिरावट आएगी। बहरहाल कुछ भी सोने 50 हजारी से उपर ही रहेगा। सराफा कारोबारियों की मानें तो दीपावली तक सोने का भाव 55000 रुपये तक जा सकता है। अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस यूक्रेन युद्ध के चलते स्थिति और बिगड़ी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!