रायपुरछत्तीसगढ

फिर बदला मौसम,प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में यह बदलाव चक्रीय चक्रवात के कारण हो रहा है।

सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को रायपुर समेत प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। अब ठंड समाप्त हो गई है और गर्मी में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो हफ्तों में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही मार्च आखिरी हफ्ते में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अब गर्मी में बढ़ोतरी ही होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!