रायपुरछत्तीसगढ

मंत्री अनिला भेंड़ियाने छाया वर्मा को दिखाई हरी झंडी,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने साइकिल रैली दिखाया उत्साह

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंगलवार को सुबह महिलाओं ने साइकिल चलाकर उत्साह दिखाया। सुबह छह बजे से ही महिलाएं शंकर नगर स्थित बीटीआई मैदान में पहुंच गई थीं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया एवं राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा को हरी झंडी दिखानी थी, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं पहुंच पाई। ऐसे में रैली को महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने रैली को रवाना किया और स्वयं भी साइकिल चलाते हुए शामिल हुईं।

महिलाओं को अधिकार के लिए जागरूक करना उद्देश्य

ठीक सात बजे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य महिलाओं को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करना और महिला सशक्तीकरण का संदेश देना था। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रैली का आयोजन किया गया था। साइकिल रैली शंकर नगर-केनाल रोड (राजा तालाब) होते हुए भगतसिंह चौक पहुंची और फिर बीटीआई मैदान शंकर नगर में समाप्त हुई। रैली में राईडर्स क्लब, रोटरी क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वैच्छिक संगठन के सदस्य समेत महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!