नई दिल्लीक्राइम

युवक ने गोलियां चलाकर अपनी पत्नी और सास की हत्या , पुलिस को किया फोन

नई दिल्ली न्यूज़ राजधानी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में घरेलू कलह के चलते युवक ने सास और पत्नी को गोली मारा .गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के घरों में सनसनी फैल गई. दोनों महिलाओं की घर के अंदर मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी की पत्नी का नाम निधि है और जबकि उसकी सास का नाम वीरो है आरोपी महेश घरेलू कलह के चलते अपनी सास और पत्नी से नाराज रहता था.वारदात को अंजाम देने के बाद महेश ने खुद पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महेश कारों की खरीद फरोख्त का काम करता था. उसने निधि से लव मैरिज की थी. लेकिन घर में आए दिन घरेलू कलह से वह परेशान रहता है

दिल्ली पुलिस की टीम हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर रही है कि आखिरकार पारिवारिक विवाद में कैसे इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने की कैसे सोची. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महेश के पास हथियार कहां से आया. हरिदास नगर में इस घटना को लेकर पड़ोसी भी हैरत में हैं फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!