रायपुरछत्तीसगढ

सो रही महिला पर गिरी दीवार,हुई मौत

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- मुंगेली जिले में सो रही महिला पर दीवार गर गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इसी हादसे में 4 बच्चे भी घायल हैं। भारी बरसात के चलते दीवार गीली थी। यही वजह है कि दीवार गिर गई। रात के वक्त अचानक से हादसा हुआ है। जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई थी। मामला लोरमी थाना के तुलसाघाट इलाके का है।

तुलसाघाट इलाके में जुगन बाई कोशले(52) अपने परिवार के साथ एक कच्चे मकान में रहती थी। रोज की तरह वह शुक्रवार रात को भी अपने कमरे में सो रही थी। उसके साथ उसके 4 नाती-नातिन भी सो रहे थे। इसी दौरान देर रात ये हादसा हो गया। घर के अंदर की दीवार एक दम से महिला पर गिरी, जिससे वह दब गई और खाट में ही उसकी मौत हो गई।

इधर, बच्चे भी दूसरी तरफ सो रहे थे। दीवार का कुछ हिस्सा उन पर भी गिरा। इससे वह भी घायल हुए हैं। हादसे के वक्त घर के दूसरे लोग दूसरे कमरों में सो रहे थे। उन्होंने अचानक से आवाज सुनी तो दौड़ते हुए उस कमरे तक गए।

जहां उन्होंने देखा कि महिला दीवार के टुकड़ों के नीचे दब गई थी। बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे। इसके बाद तुरंत बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

4 लाख मुआवजा मिलेगा

बताया गया है कि पिछले कई दिनों से जिले में लगातार बारिश जारी है। जिसके कारण कच्चे मकान में रहने वालों के घर के घर गीले हो गए हैं। इस हादसे में भी ऐसा ही हुआ है। हादसे की जानकारी शनिवार सुबह लोरमी पुलिस और एसडीएम को मिली थी। जिसके बाद पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचीं। एसडीएम ने बताया है कि महिला के परिवार को 4 लाख रुपए सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!