रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी के अभनपुर के केंद्री के पास तेज रफ्तार एसएयूवी वाहन डिवाइडर से टकरा जाने से छह महिलाओं की मौत हो गई। सभी मृतक महिलाएं भिलाई के सुभाष नगर के रहने वाली हैं। हादसे में गंभीर रुप से घायल पांच महिलाओं और ड्राइवर को गंभीर हालत में पुलिस ने अभनपुर के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक वाहन में 11 लोग सवार थे। माघ पूर्णिमा पर राजिम में पुन्नी मेला में स्नान करने के लिए वाहन से महिलाएं जा रही थी।
जो भिलाई पावर हाउस से पुन्नी मेला के लिए निकले थे। तड़के 5 से 6 के बीच यह हादसा हुआ। जिसमें चार महिलाओं की की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एक महिला की आबेंडकर अस्पताल में मौत गई।