जयपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के इस जगह जमने लगी बर्फ की परत, ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे लोग

जशपुर न्यूज़ धमाका //  छत्तीसगढ़ के जशपुर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड इतनी है कि क्षेत्र में पारा 2 से 3 डिग्री के आसपास पहुंचा रहा है. पहाड़ी इलाकों की बात करें तो यहां का न्यूनतम तामपान 1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. आलम तो यह है कि सुबह-सुबह घास और पेड़-पौधों की पत्तियों में बर्फ की परत तक जमने लगी है. कड़ाके की ठंड की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

ठंड इतनी है कि पूरा शहर कोहरे से ढ़क जाता है. मानों कि बादलों ने पहाड़ों को अपनी आगोश में ले लिया हो. कोहरे के हटते ही घाटी का नजारा देखते ही बनता है.

पूरा जशपुर इन दिनों शीतलहर की चपेट में है. अंचल में पड़ रही कड़ाके की सर्दी की वजह से आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है. ठंड से बचने के लिए लोग अब अलाव का सहारा ले रहे हैं.

जानकारी के अनुसार ठंड इतनी ज्यादा पड़ रही है कि लोग सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद घर से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं. जशपुर, पंड्रा पाठ, सन्ना, बगीचा, क्षेत्र में तापमान 2 से 3 डिग्री तक पहुंच रहा है. दिन का अधिकतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक ही जा रहा है. ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!