राजनांदगांव

ये हैं अपने छत्तीसगढ़ का होनहार बेटा, बनाई पकौड़े बनाने वाली ऐसी मशीन जो 10 मिनट में बना देती हैं एक किलो पकौड़ा

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका // से बातचीत में बसंत कुमार चंद्राकर ने बताया कि उनकी होटल गुठला (राजनांदगांव) में है. उनकी दुकान में कई बार ग्राहक एक साथ बहुत साथे आ जाते है. जिसके कारण हर किसी ग्राहक को वे भजिया नहीं दे पाते थे. जिसके बाद उन्होंने सोचा कि क्यों ना मार्केट से इसकी कोई मशीन लाई जाएं तो तेजी से भजिया निकाल दे.

लेकिन जब वे मार्केट में मशीन ढ़ुंढ़ने गए तो उन्हें ऐसी कोई भी मशीन नहीं मिली. जिसके बाद उन्होंने खुद से देशी जुगाड़ के माध्यम से अलग-अलग तरीके से मशीन बनानी शुरू की. विभिन्न प्रकार के ट्रायल करने के बाद अब जो मशीन उन्होंने बनाई है वो पूरी तरह पर्फेक्ट है.

बसंत बताते है कि इस जुगाड़ वाली मशीन को बनाने की लागत करीब 900 रुपए आती है और वे 200 रुपए अपनी मेहनताना जोड़कर 1100 रुपए में वे भजिया बेचने वाले अन्य भाईयों को भी उपलब्ध करा रहे है. बसंत ने बताया कि साल 2018 में उन्हें नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के जरिए इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल, लखनऊ में अपनी इस मशीन को प्रदर्शित करने का मौका मिला. लेकिन अब उनकी इस मशीन से बने भजिया का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से खूब वायरल हो रहा है और कई राज्यों से उनके पास दुकानदार मशीन खरीदने और देखने भी पहुंच रहे है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!