रायपुर

राजधानी:-आनलाइन ठगी की लगातार बढ़ती शिकायतें ,पुलिस इस साइबर सेल की मामले की जाँच में जुटी हुई  

न्यूज़ धमाका :-राजधानी में आनलाइन ठगी की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही है। एटीएम फ्राड के साथ ही विभिन्न एप डाउनलाेड करवाने के नाम पर लाेगाें के खाते से पैसे उड़ाए जा रहे। वहीं पढ़े-लिखे लोग ठगों के जाल में फंस जा रहे। अब तक कई लाेगाें काे आनलाइन ठग अपना शिकार बना चुके हैं। हालांकि पुलिस की साइबर सेल लगातार इस प्रकार के मामलाें पर नजर बनाए हुए है।

अलग-अलग तरीके से फंसा रहे

मिले आंकड़े के अनुसार राजधानी हर रोज औसतन तीन लोग ठगों के जाल में फंस रहे हैं। महज दो माह में 150 केस सामने आए हैं। हालांकि साइबर सेल ने 21 केस में दो लाख 32 हजार 020 रुपये वापस करवाए हैं। वहीं ठगी का आंकड़ा लगभग 25 लाख रुपये है। साइबर ठग अलग-अलग तरीके से अपने जाल में फंसा रहे हैं। लोग आसानी से फंस भी जा रहे। उल्लेखनीय है कि दो माह में सबसे ज्यादा केस केवायसी अपडेट करवाने के नाम पर और क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!