रायपुर

आसान रहा 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों हिंदी का पहला पर्चा, एक मुस्कान भरी बच्चों के चेहरे में  

न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई । 12वीं के सभी संकाय के परीक्षार्थियों के लिए पहला पर्चा हिंदी विशिष्ट का रहा जो की आसान रहा । परीक्षा हाल में घुसने से पहले परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र को लेकर भारी चिंता थी लेकिन बाहर निकलने के बाद चिंता दूर हो गई और बच्चों के चेहरे में एक मुस्कान सी भरी झलक देखने को मिली । नकल व्यवस्था को सुधारने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हाल में घुसने से पहले परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। यहां डिजिटल वाच और मोबाइल पूरी तरह से बैन कर दिया गया था।

आधे घंटे पहले ही परीक्षार्थी पहुंचे केंद्र

परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर आधे घंटे पहले ही पहुंच गए। कुछ परीक्षार्थी अपनी परीक्षा को सफल बनाने के लिए देव स्थानों पर माथा टेकते हुए भी नजर आए। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल बच्चों ने घर बैठे ही परीक्षा दी थी और करीब 2 साल बाद बोर्ड की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर मौका मिला । इस दौरान कुछ परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।

30 मार्च तक चलेंगी 12वीं की परीक्षा

सुबह 9:05 बजे उत्तर पुस्तिका का वितरण किया गया और पर्यवेक्षकों ने सुबह 9:10 बजे अध्ययन के लिए प्रश्न पत्र का वितरण किया। परीक्षार्थियों के लिए पर्चा हल करने का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। 12वीं की परीक्षा दो मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की जाएगी। जिन बच्चों को सर्दी-खांसी, जुकाम की शिकायत थी उनके लिए अलग से कक्षा में बैठाने की व्यवस्था की गई। 12वीं बोर्ड का अगला पेपर 4 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह पर्चा अंग्रेजी विशिष्ट और अंग्रेजी सामान्य का होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!