रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है गली-गली गांव-गांव में इस बात की चर्चा है :- नारायण चंदेल

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई पर राज्य के मुखिया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार को आइना दिखाना है भाजपा ने पहले भी यह काम किया है आगे भी करती रहेगी इसके बदले में अगर सरकार को विपक्ष पर कार्यवाही करनी है,

तो वह इसके लिए स्वतंत्र है चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गांव गांव गली गली में कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की चर्चा है यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है ईडी एक स्वतंत्र संस्था है ऐसे में अगर वह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही कर रही है तो सरकार को तकलीफ नहीं होनी चाहिए चंदेल ने कहा कि जिस अधिकारी पर ईडी ने छापा मारा है.

उसकी शिकायत तो स्वयं कांग्रेस के ही मंत्री ने की थी तो ऐसे में विपक्ष को कोसने से क्या फायदा छत्तीसगढ़ में प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण हो चुका है जो बेहद दुखद है छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ विपक्ष मुखरता से आवाज उठाता रहा है आगे भी वह अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहेगा वह सरकार द्वारा दी जाने वाली नसीहत और किसी प्रकार की कार्यवाही से कर्तव्य से विमुख नहीं होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!