चंडीगढ़

गुरुग्राम डॉक्टर जैन का मामला राजधानी में गूंजा, गृह मंत्री विज ने पूरे मामले का किया तहकिकात

गुरुग्राम के चर्चित डॉक्टर सचिंद्र जैन नवल के पूरे मामले की गूंज राजधानी चंडीगढ़ तक सुनाई दे रही है। पूरे मामले में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने संज्ञान लेते हुए पुलिस के आला-अफसरों से पूरा अपडेट लिया है। मंगलवार को खुद एसटीएफ चीफ सतीश बालन चंडीगढ़ पहुंचकर गृहमंत्री विज से मिले और पूरे मामले अब तक की पूरी कार्रवाई का ब्योरा दिया। इसके अलावा गृहमंत्री अनिल विज की सीआईडी चीफ आलोक मित्तल के साथ भी देर शाम तक कानून व्यवस्था व अन्य विषयों को लेकर लंबी चर्चा हुई है। यहां पर उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम में डॉक्टर सचिंद्र जैन की गिरफ्तारी और करोड़ों की रकम बरामदगी के बाद में यह मामला मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। पूरे मामले में एसटीएफ द्वारा डॉक्टर सचिंदर जैन नवल और डॉक्टर जेपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों डाक्टरों की गिरफ्तारी के बाद में काफी लोगों की नींद हराम हो गई है, बताया जा रहा है कि उक्त डाक्टर के कईं वरिष्ठ नेताओं के साथ में संबंध हैं।

बताया जा रहा है कि डाक्टर नवल के पास में अकूत संपत्ति है, साथ ही कई अफसरों का करोड़ों का निवेश कराने का काम भी राज्य के कई वरिष्ठ अफसर नवल सचिंद्र जैन से कराते रहे हैं। मीडिया की सुर्खियों में इस तरह के अफसरों की लबी फेहरिस्त बतायी जा रही है, जो डाक्टर जैन के लंबे अर्से से संपर्क में हैं। इन अफसरों में आईपीएस, आईएएस, और एचसीएस, एचपीएस शामिल बताए जा रहे हैं।

गुरुग्राम की पॉश सोसायटी गुरुग्राम वन को चलाने वाली एल्फा कॉर्प मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सेक्टर-82 स्थित रिहायशी प्रोजेक्ट एल्फा वन से करोड़ों की हाई प्रोफाइल चोरी के आरोपितों में शामिल बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सचिन्द्र जैन उर्फ नवल का साम्राज्य 350 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है। जिसके पीछे डाक्टर द्वारा बड़े-बड़े अफसरों का धन-दोहन किया।

बिल्डर और अन्य नामचीन लोगों को भी आईएएस, आईपीएस अफसरों के साथ करीबी संबंधों का दिखावा दिखाकर झांसे में ले लेते थे। अफसरों के साथ आलीशन घर, बाहर, फॉर्म हाउस और क्लबों में रंगीन पार्टियां करके उनका बखूबी विश्वास जीता जाता और फिर उनकी काली कमाई के बार में पूछताछ शुरू की जाती। एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया है कि चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपितों नीटू और संदीप द्वारा सरेंडर किया, जिसके बाद में उन्होंने यह सनसनीखेज खुलासा किया।

पूरे मामले में गृहमंत्री विज को दी गई अहम जानकारी पूरे मामले में एसटीएफ चीफ सतीश बालन ने विज के साथ में एक घंटे से ज्यादा वक्त मीटिंग कर पूरे हाईप्रोफाइल मामले की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि एसटीफ चीफ द्वारा जांच और रिकवरी संबंधी की जा रही कार्रवाई के साथ ही इसमें जुडे़ लोगों के तार व पूरा मामला हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़ा होने के काऱण गृहमंत्री और चंडीगढ़ में आला अफसरों को पूरी जानकारी दे दी है। विज ने पूरे मामले में किसी भी दोषी को बख्शे नहीं जाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा विज के साथ में मंगलवार को सीआईडी चीफ आलोक मित्तल ने भी लंबी मुलाकात कर राज्य की कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों के साथ साथ अन्य कईं विषयों पर विचार मंथन किया। बाहर आए विज ने इस बारे में कुछ भी कहने से फिलहाल इनकार किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!