
इंदौर न्यूज़ धमाका /// इंदौर से पन्ना होते हुए सतना की ओर जा रही यात्री बस पलट गई है. बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिसमें से 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. 1 यात्री की मौत हो गई है. जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर है.
बस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई. बस में फंसे यात्रियों को स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से बाहर निकाला गया. घायल यात्रियों को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि यह मैंगो ट्रैवल्स की बस इंदौर से चलकर सतना की ओर जा रही थी, तभी आज तड़के सुबह ग्राम रैकरा के पास ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में 15 यात्री घायल हैं. जिसमें से 5 लोगों की हालत गंभीर है. वहीं एक यात्री की मौत हो गई है.




