रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर के 3 बस्तियों के हजारों रहवासियों को नोटिस, मांगे गए दस्तावेज़

रायपुर न्यूज़ धमाका /// मंगलवार को नगर निगम के अमलीडीह स्थित जोन क्रमांक 10 दफ्तर में खलबली मच गई, जब जोन अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा ने वार्डवासियों के साथ अपने ही जोन के जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया पर सवालों की झड़ी लगा दी। श्री शर्मा इस बात से खासे नाराज नजर आए कि जोन के कर्मचारियों ने बिना उन्हें जानकारी दिए उनके ही जोन के 3 बस्तियों में घूम-घूमकर लोगों के घरों में जाकर नोटिस थमाई। यही नहीं लोगों से उनके घरों के दस्तावेज भी मांगे। इस दौरान जोन कमिश्नर अपने ही नोटिस का जवाब नहीं दे पाए। उन्हें कहना पड़ा कि कलेक्टर के निर्देश पर सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इसलिए बस्ती वासियों से दस्तावेज मांगा जा रहा है। सर्वेक्षण क्यों कराया जा रहा है, यह बात उन्हें भी नहीं मालूम।

अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा ने कहा, निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने कृष्णानगर, भरत नगर, गुरूमुख नगर बस्ती में घर-घर जाकर लोगों को नोटिस दिया है। उनके घरों का दस्तावेज मांगा है। बिना उन्हें जानकारी दिए वार्डवासियों को यह नोटिस थमाया गया है। इसके चलते लोगों में इस बात को लेकर हल्ला है कि उनकी बस्ती टूटेगी। जबकि राज्य शासन का इस तरह कोई आदेश नहीं है। इसी बात को लेेकर प्रभावित बस्ती के रहवासियों के साथ मैंने जोन दफ्तर जाकर जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया से सवाल किया। आखिर जनप्रतिनिधि को बताए बिना लोगों के घर जाकर नोटिस क्यों दिया? लोगों से उनके घरों का कागज क्यों मांग रहे? इस पर जोन कमिश्नर जवाब नहीं दे पाए। यह शर्मनाक बात है।

3 बस्तियों के हजारों रहवासियों को जोन 10 कमिश्नरी द्वारा नोटिस दिए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जोन कमिश्नर को घेरने के बाद अब जोन अध्यक्ष सीधे महापौर एजाज ढेबर और निगम आयुक्त प्रभात मलिक से गांधी सदन में इस मामले को लेकर शिकायत करने वाले हैं। उनका कहना है, गरीब परिवारों को बिना कारण नोटिस किस आधार पर दिया गया, घरों के दस्तावेज क्यों मांग रहे हैं। इस बात का जब तक जवाब नहीं मिलेगा वे चुप नहीं बैठेंगे। किसी भी हाल में गरीबों का घर नहीं उजड़ने देंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!