कांकेरछत्तीसगढ

दूल्हे के साथ विदा हुई दुल्हन रास्ते में ही फिल्मी स्टाइल में प्रेमी के संग फरार बोली : प्रेमी से करुँगी शादी करूंगी

कांकेर न्यूज़ धमाका /// शादी के मंडप से दूल्हे के साथ विदा हुई दुल्हन रास्ते में ही फिल्मी स्टाइल में प्रेमी के संग फरार हो गई। मंडप से विदा होने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी को लगातार लाइव लोकेशन भेज रही थी। बाथरुम के बहाने गाड़ी रुकवाई और प्रेमी के साथ फरार हो गई है।

दुल्हन के वापस नहीं आने पर ससुराल वालो ने तत्काल इसकी सूचना मानपुर पुलिस को दी और मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी थानों के अलर्ट किया गया। कांकेर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दुल्हन और प्रेमी को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा निवासी आरती सहारे का प्रेम प्रसंग 5 वर्षो से बस्तर के बकावंड निवासी विकास गुप्ता से चल रहा था। दोनो शादी भी करना चाहते थे लेकिन युवती के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। परिवार वालों ने युवती के बालिग होते ही उसकी साधी महाराष्ट्र के सवारगांव के युवक से तय कर दी गई और बालोद जिले के दिल्ली राजहरा लाकर परिजनों के बीच नजर बंद कर दिया।

युवती ने वहा से भागने की कोशिश की पर सख्त पहरे के चलते नाकाम साबित हुई। इस बीच शादी की तय तारीख 6 फरवरी आ गई। शादी भी हुई और बारात विदा भी हुई । बारात महाराष्ट्र के लिए मानपुर हो कर निकली सुबह 4 बजे दुल्हन ने बाथरुम के बहाने से कार रुकवाई और पीछे कार में आ रहे प्रेमी के साथ फरार हो गई।

दुल्हन को ना पाकर ससुराल वालो ने तत्काल इसकी सूचना मानपुर पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी थानों के अलर्ट किया और कांकेर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दुल्हन और प्रेमी को पकड़ लिया। दुल्हन शादी के पहले से ही पल पल की लोकेशन व्हाट्सएप के प्रेमी से शेयर कर रही थी।

पुलिस की पकड़ में आने के बाद दुल्हन ने मंगलसूत्र उतार दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरी शादी के नाम से ही तबीयत बिगड़ गई थी और बेहोशी में मेरी शादी हुई। मेरी हालात सात फेरे लेने लायक भी नहीं थी, लेकिन मेरी बुआ ने मुझे पकड़कर सात फेरे करवाई है।

उन्होने पुलिस से कहा कि मेरे प्रेमी ने मुझे नही भगाया, मैं खुद भगाकर आई हूं और उससे शादी करूंगी। बहरहाल कोतवाली पुलिस ने दुल्हन को परिजन और मानपुर पुलिस को सौंप दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!