झारखण्ड

मृतका के शरीर पर हमलावर ने भाला से अंधाधुंध किया प्रहार

झारखण्ड न्यूज़ गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र स्थित चिरका गांव निवासी जैप के जवान चंद्रिका सिंह की पत्नी ममता देवी (32) की मंगलवार रात भाला घोंपकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर चिरका पहुंचे रंका एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक ने परिजनों से घटना की बाबत पूछताछ की। दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की आशंका पर उन्होंने कहा कि हत्याकांड के सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। ममता घर में अकेली रहती थी। उसके दो बच्चे बाहर रहकर पढ़ाते हैं जबकि पति जैप जवान चंद्रिका सिंह हजारीबाग में तैनात है। लोगों को हत्या की जानकारी दोपहर में उस समय हुई जब चंद्रिका के बड़े भाई नागेश्वर सिंह की पत्नी जानवरों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंची। नागेश्वर की पत्नी वहां पहुंची तो घर में ममता खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी शोर मचाते हुए उसने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ममता के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसडीपीओ ने बताया कि महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है। शव निर्वस्त्र पड़ा था जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। हमलावर ने मृतका के शरीर पर भाला से अंधाधुंध वार किए। ममता के शरीर पर भाला घोंपने के करीब एक दर्जन निशान पाए गए हैं घर की टेबल पर नाश्ते की प्लेट और पानी से भरा ग्लास रखा हुआ था। संदेह है  कि किसी जान-पहचान वाले ने ही घटना को अंजाम दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!