कानपूर

घाटमपुर में मधुमक्खियों का आतंक: ग्रामीणों हमले से एक दर्जन घायल, तीन की हालत गंभीर देख हैलट अस्पताल किया गया रेफर

घाटमपु न्यूज़ धमाका // घाटमपुर तहसील क्षेत्र के लालकीपुर गांव में रविवार को मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें घाटमपुर सीएचसी लाया गया। जहां से तीन घायलों को गम्भीर हालत में हैलट रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक साखा जनवारा गांव निवासी मलखान कठेरिया अपनी पत्नी रमाकांती, के साथ अपनी बेटी छोटी व बिट्टी और पड़ोस में रहने वाले दीपू पुत्र कमलेश सहित लगभग एक दर्जन लोगों के साथ लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पेड़ से लकड़ियां तोड़ने गए थे। ग्रामीण पेड़ पर लगी लकड़ियां तोड़ रहे थे। की अचानक पास लगे मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने लोगों को दौड़ा दौड़ाकर काटा। जिससे 12 लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पास के गांव के लोगों ने धुआं जलाकर किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया।

घायलों को एम्बुलेंस से घाटमपुर सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर तीन घायलों को हैलट रेफर किया गया। वही अन्य को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। घाटमपुर चिकित्साधीक्षक डॉ कैलाश चंद्रा ने बताया कि गम्भीर घायल तीन को हैलट रेफर किया गया हैं। वही अन्य को प्राथमिक उपचार कर हैलट रेफर किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!