कानपूरउत्तर प्रदेश

UP : आयकर विभाग ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पर छापा मारा

कानपुर न्यूज़ धमाका /// आयकर विभाग की टीम ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पर छापा मारा है। बता दें कि इससे पहले आईटी ने पीयूष जैन के घर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की थी।

आयकर विभाग के अधिकारी शुक्रवार की सुबह पुष्पराज जैन के घर पहुंचे है और छापेमारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि पुष्पराज जैन ने सपा के लिए इत्र बनाया था। वह भी पीयूष जैन की तरह इत्र के कारोबारी हैं।

सपा के औपचारिक ट्विटर हैंडल से ट्ववीट किया गया है कि – आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापामार कार्यवाही करनी शुरू कर दी। भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है,जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!