नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// देश में कोरोना वायरस और उसके नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक, देश में अमिक्रॉन संक्रमण के केस 1270 हो गए हैं। यह संक्रमण केंद्र शासित प्रदेश को मिलाकर 23 राज्यों में फैल चुका है। अमिक्रॉन के मामलों में महाराष्ट्र 450 केसों के साथ टॉप पर आ गया है। जबकि 320 केसों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 16,764 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में 220 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा एक दिन में 7,585 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। वर्तमान में अब देश में एक्टिव केस 91,361 है और रिकवरी रेट अभी 98.36 फीसदी है।