कानपूर

कानपुर : डॉक्टर ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फरार , डॉक्टर की मिली लाश, नोट में लिखा था खुद को भी खत्म कर लूँगा

कानपुर न्यूज़ धमाका ///  इंदिरा नगर स्थित डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट में 3 दिंसबर को डॉक्टर सुशील ने अपनी पत्नी और  बेटे व 16 साल की बेटी की हत्या कर दी थी. अपनी पत्नी और बच्चो कि हत्या करने के बाद सुशील फरार हो गया था. फरार होने से पहले सुशील ने घर पर छोड़े गए नोट्स में लिखा था कि वह खुद को भी खत्म कर लेगा. अब तिहरे हत्या कांड के आरोपी डॉक्टर की लाश मिल गई है. पुलिस ने शव मिलने की पुष्टि की है. डीसीपी और उनकी टीम की कई दिनों की मेहनत काम आई है.

बता दें कि हत्या के बाद डॉक्टर फरार था. जिसके बाद पुलिस सुशील के फोन की लोकेशन खंगाले में जुट गई. पुलिस को सुशील के फोन की लोकेशन अटल घाट के पास मिली. वहीं पुलिस को लग रहा था कि सुशील ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी, लेकिन गंगा में तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला. लेकिन पुलिस को अटल घाट पर डाक्टर की मौजूदगी वाला एक सीसीटीवी वीडियो हाथ लगा था. जिससे यह साफ हो रहा था कि सुशील अपने घर से निकलने के बाद गंगा किनारे गया था. लेकिन फुटेज में सुशील एक बार घाट की सीढियां उतरकर वापस आ गया था.

सुशील जब दूसरी बार जब सीढियां उतरा तो वापस नहीं आया, लेकिन उस समय घाट पर काफी लोग मौजूद थे. इससे इस बात की आशंका कम थी कि उसने तभी आत्महत्या की होगी. ऐसे में यह पूरा मामला उलझ गया था. लेकिन आज डाक्टर का शव चकेरीर थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ घाट में मिल गया है. पुलिस ने बहुत ही मेहनत से कई दिनों के बाद लाश खोज निकाली.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!