बिलासपुरछत्तीसगढ

अरपा नदी में डूबने से टीचर-बेटे की मौत: पिकनिक मनाने नदी पार कर टापू पर जा रहे थे, गहराई में डूबे, 2 की बच गई जान

बिलासपुर न्यूज़ धमाका // बिलासपुर में रविवार दोपहर पिकनिक मनाने गए टीचर मां-बेटे की अरपा नदी में डूबने से मौत हो गई। शिक्षिका अपने पति, बहन-दामाद और बच्चों के साथ अरपा लोफंदी में निर्माणाधीन ब्रिज के पास गई थी। मां-बेटे नदी पार करते समय गहराई में समा कर डूब गए। उन्हें तैरना नहीं आता था। इस घटना के दौरान ही कुछ दूर में एक अन्य परिवार की महिला और बच्चे भी डूब गए थे। जिन्हें बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार जरहाभाठा निवासी अनिश मसीह जमीन खरीद-बिक्री का काम करते हैं। उनकी पत्नी स्मिता लाल जरहाभाठा के राजीव गांधी चौक स्थित नवीन प्राथमिक शाला में टीचर थीं। अनिश का साढू भाई सौरभ लाल मार्क अस्पताल में काम करता है और साली पिंकी भी नर्स है। दोनों परिवार के बच्चों को लेकर सभी पिकनिक मनाने के लिए लोफंदी स्थित अरपा नदी में बन रहे पुल के पास गए थे।

पति अनिल और परिवार के अन्य सदस्य नदी पार कर बने टापू में बैठकर खाने की तैयारी कर रहे थे। घटना करीब 3.30 बजे की है। इधर पीछे-पीछे स्मिता और उनका बेटा आदेश अरव लाल (14) नदी पार कर टापू तरफ जा रहे थे। तभी दोनों अचानक गहराई में चले गए और डूबने लगे। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर अनिश उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। लेकिन, तब तक स्मिता और उनका बेटा डूब गए थे। किसी तरह गहराई से उन्हें बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक मां-बेटे की मौत हो चुकी थी।

डूबते हुए मां-बेटे को पति ने बचाया
बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान ही प्रियंका कश्यप अपने पति और अन्य लोगों के साथ पिकनिक मनाने गई थी। जहां पर स्मिता लाल अपने बच्चे के साथ डूब रहीं थी। वहां से कुछ दूर प्रियंका अपने बच्चे को लेकर गई थी। अचानक गहराई आने से दोनों डूबने लगे। उनके चिल्लाने पर प्रियंका के पति वहां पहुंच गए और उन्हें पकड़कर बाहर निकाल लिया।

मां के साथ बेटा भी पानी में डूब गया और मौत के आगोश में समा गया

मां के साथ बेटा भी पानी में डूब गया और मौत के आगोश में समा गया

बिलख-बिलखकर रोने लगे परिजन
इस घटना के बाद स्मिता लाल और उनके बच्चे को गहराई से निकालने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। इस दौरान उनकी बहन पिंकी और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए थे। उन्हें बाहर निकाला गया, तब परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। मां-बेटे की मौत के बाद माहौल गमगीन हो गया।

घर का इकलौता चिराग था आवेश
इस हादसे के बाद CIMS में भी परिजन के रो-रोकर बुरा हाल था। दरअसल, आवेश अरव परिवार का इकलौता और लाडला बेटा था। एक साथ मां-बेटे की मौत से घर के साथ ही मोहल्ले में भी मातम छा गया है। आवेश के बड़े पिता संदीप मसीह ने बताया कि इस घटना से उनका सब कुछ छीन गया है।

अवैध उत्खनन के चलते गई जान
बताया जा रहा है कि लोफंदी के जिस जगह पर मां-बेटे की मौत हुई है। वहां रेत माफिया अरपा नदी में अवैध उत्खनन करते हैं। बेतरतीब खुदाई के चलते अरपा नदी गहरी हो गई है और वहां बड़े-बड़े पत्थर भी इसके चलते उस घाट को पत्थर घाट भी कहा जाता है। आरोप है कि रेत माफियाओं के अवैध खुदाई के चलते ही मां-बेटे की जान चली गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!