रायपुर

छत्‍तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में चार डिग्री गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

रायपुर न्यूज़ धमाका //  आने वाले तीन दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी होने वाली है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस प्रकार पारे में गिरावट से ठंड में और बढ़ोतरी होगी। रविवार दो जनवरी को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में भी गिरावट आएगा।

शनिवार को नववर्ष के पहले दिन रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। तापमान में कमी के कारण दोपहर की हल्की धूप भी अच्छी लगने लगी है और रात में ठंड का असर ज्यादा है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा। विशेषकर आउटर क्षेत्रों में कोहरा रहेगा। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश भर में अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से हवाओं का आना शुरू हो गया है और प्रदेश में आकाश मुख्य रूप से साफ है। रविवार दो जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

कारोबार की रफ्तार बढ़ी

ठंड बढ़ने से अब गर्म कपड़ों की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। कारोबारियों का कहना है कि हालांकि अभी भी पिछले वर्षों की तुलना में कारोबार थोड़ा कम ही है। अभी ठंड में बढ़ोतरी के आसार हैं तो कारोबार की रफ्तार भी और बढ़ेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!