रायपुर

सुरेश चंद्रवंशी ने कहा :-पूरे प्रदेश में अव्यवस्था फैली हुई है, जिससे परेशान किसान बोनस और खाद को लेकर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ के किसानों के विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी के बूढ़ापारा में प्रदेश स्तरीय धरने पर बैठे हैं। मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर ज्ञापन देंगे। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी ने कहा की पूरे प्रदेश में अव्यवस्था फैली हुई है। धान खरीदी में अव्यवस्था, धान का बोनस दिवाली में दिया गया लेकिन बैंक सर्वर काम करना बंद कर दिया। धान बेचने के लिए टोकनों की अव्यवस्था, किसानों का रकबा काटा गया ,उसे पुनः जोड़ने पहुंचे किसानों को अव्यवस्था का का सामना पड़ा।

खाद की समस्या

किसान संघ ने कहा रबी की फसल के लिए किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। चारों तरफ खाद के लिए मारा मारी हो रही है। व्यापारी खुलेआम महंगे दामों पर खाद बिक्री कर रहे हैंतथा कृषि विभाग खानापूर्ति के नाम पर कुछ दुकानों में छापेमारी मारकर हाथ पर हाथ धरकर बैठ गया है। सरकार भी समितियों में खाद का भंडारण कराने में असफल हो गई है। इस संबंध में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी जवाब देने की स्थिति में नहीं है। जबकि मार्कफेड के गोदामों में भरपूर खाद है।

फसल का सही दाम मिले

धरने पर बैठे किसानों की मांग है कि उनकी फसल का सही मूल्य मिले परंतु ऐसा हो नहीं रहा है। सरकार ने मक्का खरीदी की बात की है परंतु सरकार मक्का खरीदी इतनी देर से कर रही है की बहुत से किसानों ने लाखों क्विंटल मक्का कम भाव में व्यापारियों को बेच दिया। वैसे ही सिंचाई परियोजनाएं लटकी पड़ी है। कुम्हारी जलाशय के जलभराव एवं विस्तार की घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री ने की है और उस घोषणा को किए तीन वर्ष हो गए हैं। उसी प्रकार से सुतियापाट जलाशय का पानी उस क्षेत्र को ना मिल कर अन्यत्र ले जाया जा रहा है ऐसा करना उस क्षेत्र के किसानों के साथ अन्याय ही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!