देश

UIDAI ने किया बड़ा ऐलान,अब बिना निवास प्रमाण व पहचान पत्र के यौनकर्मियों को मिलेगा आधार कार्ड

न्यूज़ धमाका :-यौनकर्मियों को अब बिना निवास प्रमाण या पहचान पत्र के आधार कार्ड मिलेगा। बस उनके पास प्रदेशों के स्वास्थ्य विभाग के राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र होना चाहिए। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकारण ने अपनी दरियादिली दिखाई है। 28 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यौनकर्मी आधार के लिए आवेदन कर सकती हैं। अगर उनके पास राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के साथ काम करने वाले एक अधिकारी द्वारा जारी सर्टिफिकेट है।

यूआईडीआई ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

यूआईडीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अगर उनके पास सही सर्टिफिकेट है। तब आधार कार्ड जारी करने के लिए कोई अन्य डोमिसाइल दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। गौरतलब है कि आधार कार्ड कई सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भारतीय नागरिकों का महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है। विभिन्न केंद्रीय और राज्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसमें कार्डधारक का नाम, जन्मतिथि, बायोमेट्रिक, ई-मेल आईडी और फोन नंबर आदि शामिल होते हैं। 12 अंकों की संख्या एक भारतीय व्यक्ति की डिजिटल पहचान है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!