
न्यूज़ धमाका :-होली का त्योहार इस साल 18 मार्च को मनाया जाएगा। होली पर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाती है और इसी के मद्देनजर भारतीय रेलवे एक बार फिर सक्रिय हो गया है और कई यात्री ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ा दी है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे हर बार स्पेशल ट्रेनें चलाती है, ताकि लोगों के असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल जाए इसलिए हर साल रेलवे कुछ खास ट्रेनों में डिब्बों की संख्या भी बढ़ा देता है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब 5 ट्रेनों में कोचों की अस्थायी वृद्धि की घोषणा की है। यदि आप होली पर इन ट्रेनों में सफर करेंगे तो कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।इन ट्रेनों में बढडा दी कोचों की संख्या
– ट्रेन संख्या 12195/12196, आगरा फोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट इंटरसिटी ट्रेन में 12 मार्च 2022 से 31 मई 2022 तक 1 थर्ड एसी और 1 सेकंड चेयरकार क्लास के कोच की अस्थायी वृद्धि की जा रही है।
– ट्रेन संख्या 19573/19574, जयपुर-ओखा-जयपुर ट्रेन में 1 सेकंड के स्लीपर कोच की अस्थायी वृद्धि की जा रही है। ओखा जाने वाली ट्रेन 7 मार्च 2022 से 28 मार्च 2022 तक और जयपुर जाने वाली ट्रेन 8 मार्च 2022 से 29 मार्च 2022 तक अतिरिक्त डिब्बों के साथ चलेगी।



