गरियाबंद

कमार समाज को नई दिशा के सुझावों पर की चर्चा,स्वजन को कफन के जगह नगद सहयोग राशि दी जाएगी

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका:-कलार समाज धमतरी व गरियाबंद परिक्षेत्र का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन ग्राम काजनसरा में हुआ। सम्मलेन में समाज को नई दिशा देने से संबंधी सुझावों पर चर्चा की गई। समाज के सदस्यों ने किसी सामाजिक सदस्य के मृत्यु होने पर कफन के स्थान पर शोकाकुल स्वजन को नगद के रूप में सहयोग राशि देने का निर्णय लिया।

इसी क्रम में आर्थिक रूप से कमजोर किसी सामाजिक सदस्य के पुत्र व पुत्री का विवाह सामाजिक स्तर पर सादगी पूर्ण तरीके से करने का निर्णय लिया गया। समाज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन व सलाह देने के लिए पूर्व से संचालित युवा मार्गदर्शन व शिक्षा अभियान को और अधिक बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्ना प्रकार की कार्य योजनाएं तैयार की गईं। इसी तारतम्य में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व युवाओं का समाज द्वारा सम्मान भी किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष लोकनाथ सिन्हा थे। अध्यक्षता महासचिव वीरेन्द्र सिन्हा ने की। अति विशिष्ट ब्लाक अध्यक्ष चमन सिन्हा, रामलाल सिन्हा, सेवक राम सिन्हा, लखनलाल सिन्हा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि महेश सिन्हा, सेवाराम, धनसाय सिन्हा, भगवान सिंह सिन्हा, गोपाल सिन्हा मुलकराम सिन्हा, नारायण सिन्हा, भूखन सिन्हा उपस्थित रहे। समाज के युवा सदस्य के रूप में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ गौतम सिन्हा, रामायण सिन्हा, नेमीचंद सिन्हा, सोहन सिन्हा, बिसाहू सिन्हा, अनिरुद्घ सिन्हा, महेंद्र सिन्हा, शेखर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रीतम सिन्हा द्वारा किया गया।

समाज गंगा के पवित्रीकरण का दायरा निर्धारित करेःनीलकंठ छुरा।

आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज छुरा राज के सर्कल छुरा के आश्रित ग्राम टेंगनाबासा में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ध्रुव गोड़ समाज छुरा राज के संरक्षक व क्षेत्रीय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर थे। अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष कोमल सिंह ध्रुव ने की। विशेष अतिथि समाज के सह संरक्षक ईतवारी राम ध्रुव, उपाध्यक्ष गैंद राम ध्रुव, कोषाध्यक्ष बीजु राम ध्रुव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुलम ध्रुव व उपाध्यक्ष नीरा ध्रुव थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!