सूरजपुरछत्तीसगढ

सूरजपुर : जिंदा महिला बबिया को कागजो में मृत घोषित हुई , राशन-पेंशन बंद, अब कलेक्टर से लगा रही गुहार- मुझे जिंदा कर दो साहब

सूरजपुर न्यूज़ धमाका /// कलेक्टर के पास पहुंचकर कर बुजुर्ग महिला ने कहा कि साहब मैं अभी जिंदा हूँ. बुजुर्ग महिला का राशन और पेंशन के लिए यह बताना पड़ा कि वह अभी जिंदा है. महिला के अनुसार सरकारी दस्तावेजों में वह मर चुकी है. मैदानी इलाकों में सिस्टम किस कदर बेलगाम हो गया है. यह इसकी बानगी है कि लोगों को यह साबित करना पड़ रहा है वह अभी जिंदा है. खुद को जिंदा बताने के लिए हाथों में आवेदन लेकर सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने वाली महिला का नाम बबिया है.

मामला भैयाथान ब्लॉक के ग्राम जुर ग्राम का है. जहां की 58 वर्षीय महिला बबिया आज जिले के कलेक्टर के पास यह फरियाद लेकर पहुँची थी कि साहब में अभी जिंदा हूँ. बबिया का कहना था कि उसे न तो पेंशन मिल रहा और न ही राशन. दोनों इसलिए बंद है क्योंकि उसकी मौत हो गई है. महिला का आरोप है कि इस खेल में सरपंच,सचिव की सांठगांठ है. महिला ने अपनी फरियाद में कहा है कि उसे फिर से सरकारी रिकार्ड में जीवित कर उसे उसका निराश्रित पेंशन व राशन दिलाने के साथ मामले के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए.

मामले की जानकारी मिलने पर जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जाँच के आदेश देने के साथ ही दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कही है. बहरहाल जिले का यह कोई पहला मामला नही है. हाल ही में देवनगर उप तहसील से एक मामला सामने आया था. जिसमें एक ग्रामीण के जमीन के दस्तावेज में उसे मृत घोषित कर उसकी जमीन किसी और नाम से कर दी गई है. अब ग्रामीण को रिकार्ड सुधारने जदोजहद करनी पड़ रही है. देखने वाली बात होगी मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद पीड़िता दस्तावेजों में कब तक जीवित हो पाती है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!