
इंदौर न्यूज़ धमाका // । मध्य प्रदेश के इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज के स्टूडेंट्स का एक पब में डांस करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसके बाद कॉलेज मैनेजमेंट ने पार्टी ऑर्गेनाइज करने वाले स्टूडेंट को वीडियो के आधार पर पहचान कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कॉलेज के छात्र-छात्राएं बिना अनुमति होटल में पार्टी मनाने गए थे. कॉलेजों में पार्टी और सार्वजनिक आयोजनों पर रोक है. पार्टी में छात्र बगैर मास्क के दिखे. एक दूसरे की बाहों झूमते नजर आए.

होलकर साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेश सिलावट ने बताया कि बिना अनुमति के कॉलेज के कुछ स्टूडेंट अपने पार्टी करने के लिए गुरुवार को गए थे. कॉलेज की तरफ से पार्टी करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. कॉलेज मैनेजमेंट के पास कई वीडियो पब में डांस करते हुए स्टूडेंट्स के सामने आए है. जिसमें 2 स्टूडेंट्स को कॉलेज मैनेजमेंट ने पहचान कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. साथ ही यह भी कहा है कि अपने माता-पिता के साथ जवाब लेकर कॉलेज में उपस्थित हो.
कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेश सिलावट ने बताया कि सेकंड ईयर के स्टूडेंट जीतेंद्र डांगी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही स्टूडेंट को पिता के साथ कॉलेज में मिलने बुलाया है. अब मैं जो स्टूडेंट गए थे, उनकी भी डिटेल निकलवा रहा हूं. वीडियो सामने आने पर स्टूडेंट को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे, उसके बाद कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी प्रिंसिपल ने दिए है. फिलहाल इन वीडियो की जांच करने के बाद स्टूडेंट पर क्या कुछ कार्रवाई होती है, यह देखना होगा.




