रायपुरछत्तीसगढ

अनियमित कर्मचारियों की 3 जून की चेतावनी सभा को जबरदस्त समर्थन

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:- गोपाल प्रसाद साहू प्रांतीय संयोजक ने बताया कि छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने वादे को अद्यतन पूर्ण नहीं करने पर 3 जून को चेतावनी सभा का रायपुर में किया जा रहा है इसके माध्यम से कांग्रेस सरकार को समय-सीमा में प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने कार्यवाही करने चेताया जावेगा तथा सरकार द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने पर 1 सितम्बर 2022 से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आन्दोलन किया जावेगा रवि गडपाले प्रांतीय अध्यक्ष कहा कि चेतावनी सभा को अनियमित कर्मचारी संगठन के साथ-साथ नियमित कर्मचारी संगठन का समर्थन मिल रहा है कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडेरशन एवं विजय झा प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने इस आन्दोलन को समर्थन देने की घोषणा की है भगवती शर्मा तिवारी अजित नाविक प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं संजय सोनी संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने कहा कि हम सरकार को चेतावनी देने जा रहे है  क्योंकि कांग्रेस पार्टी का 10 दिन में नियमितीकरण का वादा जो साढ़े 3 साल में भी पूरा नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वादा 1 साल बाद नियमितीकरण करेंगे जो आज तक पूरा नहीं हुआ। पिछले 3 साल में नियमितीकरण के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पूरी नहीं हुई है। पिछले 3 साल में सरकार कर्मचारियों का डाटा इकट्ठा नहीं कर पाई है। पिछले तीन विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा नियमितीकरण की बात स्वीकार की गई लेकिन वादा आज भी अधूरा है। आउटसोर्सिंग बंद नहीं हुआ कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन वृद्धि रोक दिया गया है घोषणा पत्र में छटनी नहीं करने का वादा था लेकिन कई विभागों से छटनियां कर दी गई है प्रेमप्रकाश गजेन्द्र प्रांतीय उपाध्यक्ष ने अवगत कराया की चेतावनी सभा में 36 सम्बद्ध अनियमित संगठन के साथ-साथ अन्य अनियमित संघ के कर्मचारी सम्मिलित होंगे तथा प्रदेश के समस्त अनियमित कर्मचारियों से अपील की है कि आयोजित चेतावनी सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुहीम नियमितीकरण में अपनी भूमिका प्रदर्शित करें तथा 1 सितम्बर से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आन्दोलन हेतु मानसिक एवं आर्थिक रूप अपने-आप को तैयार रखें ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!