छत्तीसगढकोंडागांव

एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर धडाधर हो रही जुआरियों पर कार्यवाही, दर्जनों जुआरियों पर हुयी कडी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव सिद्वार्थ तिवारी ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने के लिए जिला के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया है। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव ने उड़ीसा बार्डर से लगे हुए थाना अन्नतपुर का भ्रमण किया एवं अैवध मादक पदार्थ गांजा तस्तरी के लिये उपयोग किये जाने वाले संभावित मार्गाे पर विशेष निगरानी रखने की हिदायत दी। जिला कोण्डागांव अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर लगातार जुआ खेलने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

धडाधड हो रही जुआरियों पर कार्यवाही – 21 अक्टूबर को ग्राम सोनाबेड़ा थाना फरसगांव में जुआ खेलत हुए समुंद पटेल पिता बुधवार पटेल उम्र 28 साल ,फागूराम सलाम पिता टीलूराम उम्र 38 साल, बलदेव पाण्डे पिता कवल सिंह उम्र 25 साल ,बसंत पाण्डे पिता रामसुन्दर पाण्डे उम्र 30 साल सभी निवासी सोनाबेड़ा थाना फरसगांव को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से 4120 रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 109/2021 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध किया गया। 23. अक्टूबर को ग्राम पीपरा प्लाटपारा मैदान में जुआ खेलते हुए टिकेश्वर नेताम पिता फगनूराम नेताम उम्र 25 साल राधेललाल मरकाम पिता सहदेव मरकाम उम्र 30 साल पवन मरकाम पिता दासुराम मरकाम उम्र 30 साल लालसाय नेताम पिता दानुराम नेताम उम्र 31 साल सभी निवासी पीपरा थाना फरसगांव को पकड़ा गयां। जिनके कब्जे से 2020 रूपये जप्त कर अपराध क्रमांक 111/2021 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध किया गया। दिनांक 27.10.2021 को नीलगिरी प्लाट मावली भाठा भानपुरी में जुआ खेलते हुए ंबाबू लाल वैध पिता लखेश्वर वैध उम्र 25 साल निवासी भानपुरी राजेश कुमार सोरी पिता विष्णु राम सोरी उम्र 30 साल साकिन भानपुरी जगत राम मण्डावी पिता अस्तरी राम मण्डावी उम्र 35 साल साकिन दिगानार मनीराम पिता गाड़ाराम बघेल उम्र 35 साल साकिन भानपुरी को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 3270 रूपये जप्त कर अपराध क्रमांक 113/2021 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध किया गया। सप्ताह भर के भीतर कोण्डागांव पुलिस जुआ पर कार्यवाही करते हुए 4 प्रकरण में 6720 रूपये जप्त करते हुए कुल 16 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई, भविष्य में भी जुआ पर कार्यवाही जारी रहेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!