छत्तीसगढकोंडागांव

स्वामी आत्मानंद स्कूल फरसगांव जूझ रहा शिक्षकों की कमी से स्कूल तो शासन द्वारा खोल दिया गया लेकिन शिक्षक की पूर्ति नहीं होने से आ रही है दिक्कतें।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय फरसगांव में सत्र 2021-22 का अक्टूबर माह समाप्त होने को है लेकिन अभी तक पर्याप्त शिक्षक की व्यवस्था नहीं हो पाई है । जिसके कारण अध्यापन प्रभावित हो रहा है । जबकि अन्य विद्यालयों में इस समय तिमाही परीक्षा का संचालन हो रहा है, लेकिन यहां पर विषय पाठ्यक्रम एक चैथाई भाग भी पूरा नहीं हो पाया है। साथ ही प्रति कक्षा में बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण शिक्षक की कमी होने के कारण बच्चों पर नियंत्रण करना मुश्किल हो गया है। बच्चों के बैठने की व्यवस्था नहीं होने के कारण अल्टरनेट कक्षाएं लगाए जा रहे हैं जिसके कारण बच्चों को पढ़ने में समस्या हो रही है।

पालक संघ द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन सौपा गया है । उपरोक्त संस्थाओं को देखते हुए पालक संघ के द्वारा बैठक आयोजित कर षिक्षक कमी पूरा करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य एस पी खुजुर कों ज्ञापन सौंपा गया है। यदि समस्या का निवारण निश्चित समयावधि पर नहीं होने पर तीन दिवस के हम अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। राज्य शासन के आदेशानुसार प्रतिनियुक्ति पर प्राथमिक शाला चनिया गांव केजा राम कोर्राम की नियुक्ति की गई थी, लेकिन उनके द्वारा अभी तक विद्यालय में उपस्थिति नहीं दी गयी है । एक स्थाई प्राचार्य की व्यवस्था की जाए। जब तक नियमित शिक्षक की व्यवस्था नहीं की जाती है तब तक अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की जाए ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!