रायपुर

राजधानी:-माहेश्वरी महिला संगठन का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन होगा 12 और 13 को

न्यूज़ धमाका :-राजधानी में 12 और 13 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन होगा। माहेश्वरी भवन डुंडा में प्रदेश अध्यक्ष अमिता मूंदडा के नेतृत्व में कार्यक्रम होगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भगवान महेश की पूजा की जाएगी जिसके बाद व्यक्तित्व विकास पर प्रशिक्षण और क्विज प्रतियोगिता होगी। इसमें समाज की महिलाएं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेंगी।

आमंत्रित अतिथियों का किया जाएगा सम्मान

अधिवेशन में महिला अधिकार सुरक्षा सशक्तिकरण समिति की ओर से श्रेष्ठा-मणिकर्णिका कार्यक्रम किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से पर्व एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से संस्कृति-ईशर गौर के बाद शाम 5 बजे से प्रदेश के सभी आमंत्रित अतिथियों का सम्मान एवं रायपुर जिला की ओर से बसंत बार कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इसमें धमतरी जिले के प्रतिनिधियों की ओर से सोलह संस्कार के साथ बाकी चार जिलों की संयुक्त प्रस्तुति होगी। 13 मार्च को साहित्य व चिंतन मनन समिति द्वारा स्पंदन स्टैंडअप कामेडी का आयोजन सुबह सात बजे किया जाएगा जिसके बाद स्वास्थ्य व पारिवारिक समरसता समिति व विवाह संबंध सहयोग समिति के संयुक्त तत्वाधान में संवाद-वाद विवाद प्रतियोगिता होगी।

शेखर रावसाहेब अमीन बने राष्ट्रीय मराठी समाज के उपाध्यक्ष

मराठी लोगों की राष्ट्रीय संस्था बृहन्महाराष्ट्र मंडल, नई दिल्ली के कार्यकारिणी का चुनाव इंदौर में हुआ। जिसमें रायपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर रावसाहेब अमीन ने भोपाल की नीला कलम्बेलकर को भारी मतों से पराजित किया। शेखर रावसाहेब अमीन को 445 वोट मिले और नीला कलम्बेलकर को मात्र 81वोट मिले। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलिंद महाजन, इंदौर निर्विरोध चुने गए।ज्ञात हो कि बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 97 साल के इतिहास में छत्तीसगढ़ से पहली बार शेखर रावसाहेब अमीन उपाध्यक्ष के पद पर चुने गए। वे पूर्व में रायपुर महाराष्ट्र मंडल में भारी मतों से जीतकर दो बार अध्यक्ष पद सुशोभित कर चुके हैं। सुबोध टोले को छत्तीसगढ़ का कार्यवाहक मनोनीत किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!