
न्यूज़ धमाका :-रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई लगातार सातवें दिन भी जारी है और रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर अब भी बमबारी कर रही है. क्रेमलिन ने कहा कि फिलहाल पिछली बातचीत से नतीजा निकालना जल्दबाजी होगी. दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के बीच कनाडा, यूक्रेन को एंटी टैंक वेपन सिस्टम और गोला-बारूद भेज रहा है, वहीं ऑस्ट्रेलिया भी घातक हथियारों के लिए फंड देगा.
क्या भारत को रूस मे मिलना बंद होगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम?
रूस और यूक्रेन के बीच जारी लड़ाईके बीच क्या रूस से भारत को एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी प्रभावित हो सकती है? भारत में मौजूद रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव के सहयोगी चैनल WION से बात करते हुए कहा, ‘मुझे भारत को एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति के संबंध में कोई बाधा नहीं दिखती है. हमारे पास इस सौदे को जारी रखने के लिए तंत्र है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘रूस हमेशा राख से उठ खड़ा हुआ है और यह फिर से उठेगा. हमने पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं. हमारी अर्थव्यवस्था दबाव से बाहर निकलेगी.’



