रायपुरछत्तीसगढ

समाज ने किया परिवार का बहिष्कार मौत पर मुंडन नहीं कराने पर , 30 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया

रायपुर न्यूज़ धमाका /// ग्राम भरसेला, पोस्ट छेरकापुर, थाना बलौदाबाजार के छबि साहू और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर हुक्का-पानी बन्द कर दिया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने पर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि छबि साहू और उसके परिवार को वर्ष 2017 में अपने ही रिश्तेदार की मृत्यु होने पर मुंडन न कराने पर पहले समाज से बहिष्कृत कर दिया गया और उनका हुक्का-पानी बंद कर अनेक पाबंदियां लगा दी गयी. आज हालत यह है कि उनसे कोई बात भी नहीं करता, यहां तक उन्हें रोजी-मजदूरी से भी वंचित कर दिया गया है.

बहिष्कृत परिवार के सदस्यों ने बताया कि बहिष्कार वापसी के लिए उनसे एक बार सामूहिक भोज, फिर दोबारा 30 हजार रुपए जुर्माना भी लिया गया, फिर अभी अक्टूबर में उन्हें फिर प्रताड़ित किया गया और हुक्का-पानी बंद कर उनके यहां खेती आने वाले मजदूरों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, और बार-बार इस प्रकार की प्रताड़ना होने से गांव में अपमानित और असुरक्षित महसूस कर रहा है.डॉ. मिश्र ने कहा कि देश का संविधान हर व्यक्ति को समानता का अधिकार देता है. उन्होंने सामाजिक बहिष्कार से परिवार के सदस्यों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की हैं, वहीं शासन से अपेक्षा है कि सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ सक्षम कानून बनाने की पहल करें

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!