
गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// पुलिस ने हीरा तस्कर को गिरफ्तार किया . आरोपी के पास से 71 नग हीरे की बरामदगी हुई है. गरियाबंद के हीरा खदान देवभोग से चुराई हीरा को आरोपी गरियाबंद में ही खपाने की फ़िराक में था.

आरोपी हीरा तस्कर धुरूवागुड़ी में हीरे का ग्राहक तलाश रहा था. मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर आरोपी हीरा तस्कर को अरेस्ट कर लिया. गरियाबंद के अमलीपदर पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई की है. जब्त हीरे की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है.
