रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर के एक होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, 11 युवतियां व 02 युवक गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज धमाका:- राजधानी के होटल हयात में छापेमारी कर पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें अलग-अलग राज्यों से रायपुर में पहुंची कॉल गर्ल गिरफ्तार हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 युवतियों व 2 युवक को पकड़ा है।

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। दरसअल, तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल हयात में बाहर से युवतियां बुलाकर उनसे देहव्यापार कराया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी की टीम और तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने देर शाम कार्रवाई कर होटल से 11 युवतियों, दलाल और ग्राहकों को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई युवतियां दिल्ली,मुंबई हरियाणा, गुजरात कलकत्ता, बैंगलुरू से बुलाई गई थी।


Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!