
रायपुर न्यूज धमाका – स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 17 जुलाई को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव सहित विभागीय अधिकारी और संबंधित निकायों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
प्रेसीडेंट्स अवार्ड प्राप्त करने वाले निकाय:
- बिलासपुर नगर निगम
- श्रेणी: तीन लाख से दस लाख आबादी (Big Cities)
- कुम्हारी नगर पालिका
- श्रेणी: 20 हजार से 50 हजार आबादी (Small Cities)
- बिल्हा नगर पंचायत
- श्रेणी: 20 हजार से कम आबादी (Very Small Cities)
अन्य राष्ट्रीय सम्मान:
- रायपुर नगर निगम को मिलेगा Ministerial Award
- राज्य स्तर पर स्वच्छता में उल्लेखनीय योगदान के लिए
सुपर स्वच्छता लीग (SSL) में चयनित निकाय:
इस वर्ष स्वच्छता में लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगरों के लिए एक नई श्रेणी “सुपर स्वच्छता लीग (SSL)” शुरू की गई है। इसमें शामिल होने की पात्रता उन्हीं नगरों को दी गई जो पिछले 3 वर्षों में कम से कम एक बार शीर्ष 3 में रहे हों और इस वर्ष शीर्ष 200 में अपनी स्थिति बनाए रखे हों।
SSL में चयनित छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय:
- अंबिकापुर नगर निगम
- श्रेणी: 50 हजार से 3 लाख आबादी
- पाटन नगर पंचायत
- श्रेणी: 20 हजार से कम आबादी
- बिश्रामपुर नगर पंचायत
- श्रेणी: 20 हजार से कम आबादी
मुख्य उद्देश्य:
“स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरीय निकायों की भागीदारी को मान्यता देने और स्वच्छता को प्राथमिकता में लाने हेतु यह पुरस्कार एक प्रेरणादायक पहल है।”



