
रायपुर न्यूज़ धमाका /// रेलवे स्टेशन स्थित गणेश विश्राम गृह के कमरे में रिटायर्ड बैंक मैनेजर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। जिसकी सूचना गंज थाना पुलिस को दी गई।मृतक की पहचान 68 वर्षीय कसडोल बलौदाबाजार निवासी के रूप में हुई है। जो कि जिला सहकारी बैंक के मैनेजर के पद से रिटायर्ड हुए थे। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

