रायपुरछत्तीसगढ

राशन कार्डधारक को सालाना तीन एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे मुफ्त में

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- देश में आये दिन बढती महंगाई ने लोगो के नाक में दम कर रखा हैं देश में आए दिन पेट्रोल डीजल समेत तमाम चीजों के दाम बढ़ रहे है। इसी बीच आम लोगों को राहत देने वाली खबर सामने आई है। अब सरकार राशन कार्ड धारकों को फ्री में 3 गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है। राशन कार्ड धारकों को सरकार साल मे तीन गैस सिलेंडर देगी। उत्तराखंड सरकार के इस फैसले प्रदेश के करीब 2 लाख लोगों को फायदा होगा.


इसका फायदा उन लोगों को होगा। जिसके पास अन्त्योदय कार्ड है। पुष्कर सिंह धामी सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, राशन कार्डधारक को सालाना तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे। फ्री सिलेंडर का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं, जिनका पालन करना जरूरी होगा। इसस हजारों परिवारों को बड़ा फायदा मिलेगा.


बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, जिला कलेक्टर ने जारी किया निर्देश

बता दें कि अगर आप भी इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो अपने अंत्योदय कार्ड को लिंक करा लें। अगर आपका अंत्योदय कार्ड लिंक नहीं हुआ है तो आप इसका फायदा नहीं उठा सकते। उत्‍तराखंड सरकार के इस न‍िर्णय के बाद प्रदेश के करीब 2 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों को बड़ा लाभ होगा, जबकि सरकार पर इस योजना से कुल 55 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!