रायपुरछत्तीसगढ

मोबाइल फोन व पर्स लूट करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) तारकेश्वर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(क्राईम) अभिषेक महेश्वरी के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में संपत्ति संबंधी अपराधों में लगाम लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत उरला पुलिस के द्वारा मोबाईल पर्स एवं अन्य सामग्री छीना झपटी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

जिसके कब्जे से 06 नग मोबाईल एवं एक मो.सा. कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये बरामद किया गया है थाना उरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरोरा उरला एवं अन्य क्षेत्र में मोबाईल पर्स छीना झपटी की शिकायते मिल रही थी दिनांक 12.07.2022 को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई कि मोबाईल व पर्स छीनने वाले लड़के वारदात की फिराक में बोरझारा के पास देखे गए है मौके पर पंहुच कर उरला पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी की कार्यवाही करते हुये 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिनके कब्जे से अन्य वारदोतो में लूटपाट चोरी किया गया 06 नग मोबाईल एवं वारदात के लिये इस्तेमाल किया जाने वाला मो.सा. जप्त कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

थाना – उरला जिला – रायपुर (छ.ग.)
इस्ता. क्रमांक – /22 धारा – 41(1$4)जॉफौ/379 भादवि

गिरफ्तार आरोपी:-

01.निकेश निषाद पिता हरि निषाद उम्र 19 साल साकिन रामायण चौक दर्री तालाब के पास अछोली थाना उरला रायपुर छ.ग.

02.तोरण पाल उर्फ लालू पिता स्व0 विजय कुमार पाल साकिन शीतला मंदिर के पास बीरगांव थाना उरला रायपुर छ.ग. हॉल पता- शांता स्वीट्स दुर्गा मंदिर के पास खमतराई रायपुर छ.ग.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!