मनोरंजन

रणबीर कपूर ने किया कुछ ऐसा, आलिया भट्ट को बोलना पड़ा ‘हाय’सोशल मिडिया में वीडियो वायरल

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- बॉलीवुड के सबसे लवली कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। 14 अप्रैल को उन्होंने सात फेरे लिए। अब दोनों अपने काम पर लौट चुके हैं। हालांकि उनकी शादी के फोटोज और वीडियोज अभी तक वायरल हो रहे हैं। शादी समारोह में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। वेडिंग रणबीर के घर वास्तु अपार्टमेंट में हुई थी।

जयमाला के बाद किया किस

अब उनकी जयमाला का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वरमाला के बाद रणबीर कपूर अपनी दुल्हनिया आलिया को किस करते हैं। इसके बाद अपने परिवार वालों के सामने एक्ट्रेस का इंट्रोडक्शन करते नजर आते हैं। आलिया भी सबको बड़े क्यूट तरीके से हाय बोलती है।

रणबीर करवाते है आलिया का इंट्रोडक्शन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद उनकी वेडिंग फंक्शन के वीडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर छाए हुए हैं। अब एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें रणबीर आलिया का इंट्रोडक्शन परिवार से करवा दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रणबीर बैठकर आलिया से वरमाला पहनते हैं। इसके बाद उन्हें किस करते है। फिर कहते हैं कि मेरी वाइफ को हाय बोलिए

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!