कोंडागांवहेल्थ

जिला अस्पताल आरएनटी कोण्डागावं में पहली बार हुआ खरगोश का ऑपरेशन, बची मासूम प्राणी की जान स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही से बचाई गई खरगोश की जान

चिकित्सा सुविधाओं के लिए डब्ल्यूएचओ द्वारा ‘एक दुनिया एक स्वास्थ्य‘ के तहत् मानव चिकित्सा सुविधाओं की तरह ही पशुओं के उपचार पर भी बल दिया गया है। जिसके तहत् शुक्रवार को गंभीर रूप से बीमार खरगोश का ईलाज जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन द्वारा किया गया। जिला पशु चिकित्सालय में गंभीर रूप से बीमार खरगोश को लाया गया, जो विगत कई दिनों से खाना नहीं खा रहा था। जिसका परीक्षण करने के बाद डॉक्टर नीता मिश्रा ने बताया कि खरगोश के दांतों की लम्बाई अत्यधिक बढ़ जाने के कारण वह खाना खाने में असमर्थ हो गया है। जिससे उसके स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट आ रही है। उक्त खरगोश के दांतों को काटा जाना आवश्यक हो गया है। परन्तु जिला पशु चिकित्सालय में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।
ऐसे लिया गया निणर्य – हालात देखते हुए उप संचालक पशु स्वास्थ्य सेवाएं शिशिरकांत पाण्डे द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ टीआर कुंवर से चर्चा कर ऑपरेशन पर स्वीकृति प्राप्त की। जिसके उपरांत अस्पताल की दंत चिकित्सक उर्वशी गुरू के द्वारा खरगोश की जांच कर पाया कि सामान्य आकार से ढाई सेंटीमीटर अधिक दांतों की लम्बाई में वृद्धि हो गई है। जिसके लिये पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएं करते हुए दांतों को काटकर मुंह की सफाई के लिये ऑपरेशन किया गया। जिसके पश्चात् खरगोश के स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखा गया है।
आरएनटी जिला अस्पताल में भर्ती हुंआ खरगोष – इस संबंध में पशु चिकित्सक डॉ नीता मिश्रा ने बताया कि जिले में पहली बार पशु की जिला अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। यह अपने आप में उदाहरण है कि किस प्रकार इंसानों के साथ पशुओं के लिये भी समान उपचार की व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आज के समय में अधिकतर बीमारियां पशुओं से इंसानों में फैल रहीं हैं जैसे कोरोना, एच1 एन1 आदि। ऐसे में पशुओं के ईलाज पर मनुष्यों के भांति ही ध्यान देना आवश्यक हो जाता है ताकि पशुओं से इंसानों में फैलने वाली घातक बीमारियों से लोगों को उनके विकराल रूप लेने से पूर्व ही बचाया जा सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!