कोंडागांव

विकास नगर शिव मंदिर में माताओं ने की गयी कमरछठ की पूजा, मांगी संतान के लिये लम्बी उम्र संतान की लंबी आयु के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत’, सगरी बनाकर की शिव-पार्वती की पूजा’ बिना हल चलाएं उगे हुए अन्य एवं छः प्रकार के हरी साग सब्जी का होता है उपयोग।

संतान की लंबी उम्र एवं संतान प्राप्ति के लिए छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहारों में कमरछठ भी धूमधाम से मनाया जाता है । विकास नगर कोण्डागांव शिव मंदिर प्रांगण में विकास नगर के माताएं एवं बहनों ने निर्जला उपवास करते हुए कमरछठ की पूजा की । चन्द्रकिरण अवस्थी, स्मृति बक्शी एवं शोभना ने बताया कि कमरछठ का व्रत माताएं एवं बहने निर्जला उपवास रहकर संतान लम्बी उम्र एवं संतान प्राप्ति के लिए करती हैं । इस पूजा को करते समय विशेष तौर पर महुआ का फल और महुआ के पत्ते में पूजन सामग्री रखते हुए छरू प्रकार के अन्न सहित भैंस के दूध, दही, धी से पूजन कार्य किया जाता है । इस पर्व में किसान के द्वारा बिना हल चलाएं उगे हुए अन्य एवं छः प्रकार के हरी साग की सब्जी बनाकर सूर्य अस्त होने के पूर्व फलाहार किया जाता है । इसे हलछठ या हलषष्ठी भी कहा जाता है।
महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत – इस व्रत को करने वाली माताएं निर्जला रहकर शिव-पार्वती की पूजा करती है। सगरी बनाकर सारी रस्में भी निभाई गई और कमरछठ की कहानी सुनकर शाम को डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के बाद अपना व्रत खोलेंगी। इस व्रत को यूपी-बिहार के पावन छठ व्रत की तरह ही माना जाता है जो संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। सगरी बनाकर की पूजा कमरछठ की पूजा के लिए महिलाएं गली-मोहल्ले में मिलकर प्रतीक स्वरूप दो सगरी (तालाब) के साथ मिट्टी की नाव बनाया और फूल-पत्तों से सगरी को सजाकर वहां महादेव व पार्वती की पूजा की।
सामिल रही ये महिलायें – शिव मंदिर विकास नगर कोण्डागांव में शिवमंदिर समिति के अध्यक्ष सुमित्रा टावरी, मोहनी शुक्ला, लीला टॉक, कुंती अवस्थी, चन्द्रकिरण अवस्थी, स्मृति बक्शी, डाली चौहान, राखी राव, विद्या यादव, वीना सिंह, रानी शुक्ला, शोभना राव, सूनीता चौहान, लक्ष्मी पाण्डेय, सारिका चौहान, लक्ष्मी पोपटानी सहित अनेक महिलाओं ने पूजा की ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!