कोंडागांव

राज्य कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष और सदस्यों ने नारियल प्रक्षेत्र का किया भ्रमण
मिश्रित एवं अंतरवर्ती फसल के बारे में ली जानकारी

छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा तथा उपाध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर एवं अन्य सदस्यों ने जिले के प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा में नारियल विकास प्रक्षेत्र का आवलोकन किया और मिश्रित एवं अंतरवर्ती फसल के बारे में जानकारी ली, वहीं किसानों को मिश्रित एवं अंतरवर्ती खेती संबंधी प्रशिक्षण देकर उन्हे लाभान्वित किये जाने कहा। इस दौरान नारियल विकास बोर्ड के सहायक निदेशक आईसी कटियार द्वारा प्रक्षेत्र में नारियल की खेती के साथ ही मिश्रित एवं अंतरवर्ती फसल से होनी वाली आय के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होने नारियल विकास प्रक्षेत्र में नारियल के साथ काली मिर्च, लीची, अनानास, कॉफी ईत्यादि की मिश्रित खेती के संबंध में जानकारी दी,। इसके साथ ही उक्त मिश्रित एवं अंतवर्ती खेती के बारे में क्षेत्र के किसानों को प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया।


ये रहे मौजूद – इस दौरान राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा तथा उपाध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर एवं अन्य सदस्यों ने नारियल एवं लीची फसल के विधियों के बारे में चर्चा करते हुए किसानों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया जाकर उन्हे इस दिशा में प्रेरित किये जाने पर भी बल दिया। इस मौके पर कृषि विभाग के संयुक्त संचालक विनोद कुमार वर्मा, उप संचालक कृषि डीबी तांडे, सहायक संचालक उद्यान कमलेश साहू सहित कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन ईत्यादि विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!