कोंडागांवहेल्थ

मवेशियों के आधार पंजीयन के लिए 31 अगस्त तक चलाया जायेगा अभियान, 365000 मवेशियों में से 260000 का पंजीयन हुआ पूर्ण नगरीय क्षेत्रों में नगरपालिका, पुलिस एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा चलाया जा रहा अभियान

भारत सरकार द्वारा पशुओं को विशेष पहचान संख्या प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे देश में पशुओं की टैगिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् कोण्डागांव में भी पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक शिशिरकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में पशुओं को विशेष पहचान संख्या के अंतर्गत पंजीयन करने के साथ टैगिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत् नगरीय क्षेत्रों में पशुओं की टैगिंग के लिए नगरपालिका, पुलिस एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाहियां की जा रही है। जिसके तहत् सड़कों पर आवारा पाये गये पशुओं को गोठान लाकर उन्हें विशेष पहचान संख्या के लिए पंजीकृत कर पहचान संख्या के टैग लगाये जा रहे हैं।
न्गर के 3792 में से 2600 का पंजीयन हुआ पूर्ण – अब तक कोण्डागांव नगर के अंतर्गत आने वाले कुल 3792 पशुओं में से 2600 का पंजीयन पूर्ण कर लिया गया है जबकि शेष का पंजीयन 31 अगस्त तक करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में डॉ नीता मिश्रा ने बताया कि देशभर में पशुओं को विशेष पहचान संख्या देने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसमें नगरीय क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए आवारा पशुओं को भी विशेष पहचान संख्या दी जा रही है साथ ही निजी पशुपालकों को भी 31 अगस्त के पूर्व पशुओं के पंजीकरण के लिए सूचित किया जा रहा है।
अपंजीकृत पषुओ नही मिल पायेगी षासन की सुविधाये – पशु चिकित्सा विभाग को प्राप्त निर्देशानुसार आगामी समय में अपंजीकृत मवेशियों को उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध नहीं हो पायेगी। जिसे देखते हुये पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सभी पशुपालकों को 31 अगस्त तक अपने पशुओं का पंजीयन सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। विशेष पहचान संख्या प्राप्त होने पर शासन द्वारा चलाई जा रही विशेष योजनाओं का लाभ पशुपालकों को प्राप्त होने के साथ उपचार एवं अन्य सुविधाएं भी पशुपालकों को प्राप्त हो सकेंगी। अब तक जिले के कुल 365000 मवेशियों में से 260000 को पंजीकृत करते हुए विशिष्ट पहचान संख्या जारी कर दी गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!