छतीसगढ़बलौदाबाजार

लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा : राजस्व मंत्री ने स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का किया आग्रह, कहा- घरों को मिट्टी के दिए से रोशन करें

minister tankram verma

बलौदा बाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने लोगों से स्वदेशी चीजें खरीदने की अपील की। साथ ही उन्होंने अपने घर के लिए मिटटी के दिए भी खरीदें। राजस्व मंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय दुकानदार भी काफी खुश हुए। वहीं मंत्री ने लोगों से मिलकर उन्हें स्वदेशी वस्तुओं और उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए कहा है। 

दरअसल राजस्व मंत्री और बलौदा बाजार विधायक टंक राम वर्मा बाजार में आम लोगों और दुकानदारों से अपील करने के लिए निकले। इस दौरान मंत्री वर्मा ने बाजारों में घूम-घूम कर लोगों से और व्यापारियों से स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने और बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही उन्होंने दीपावली त्यौहार के लिए बाजार से दिवाली के मिट्टी के दिए खरीदे। 

लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने की अपील 

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने लोगों से कहा कि, अपने घरों को केवल लोकल वस्तुओं और मिट्टी के दिए से रोशन करें। साथ ही वर्मा ने आगे कहा कि, वोकल फॉर लोकल की भावना केवल त्यौहारों की खरीदारी तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए। बल्कि जीवन की सभी आवश्यकताओं के लिए भी होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।

पीएम मोदी ने किया आग्रह 

दीपावली त्योहार से पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों से वोकल फॉर लोकल अभियान को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वदेशी उत्पाद खरीदने का आग्रह किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!