छतीसगढ़कांकेर

बड़ा हादसा टला : गर्ल्स हॉस्टल में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की टीम ने छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला 

Girls were evacuated safely

कांकेर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से सटे गोविंदपुर में शासकीय आवासीय विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिस वक्त आग लगी इस वक्त सभी छात्राएं हॉस्टल में ही मौजूद थी। खुशकिस्मती रही कि, पुलिस की रक्षा टीम पहले से हॉस्टल में मौजूद थी। जिन्होंने सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। 

शाम के वक्त पुलिस की रक्षा टीम छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाने शासकीय आवासीय विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल पहुंची हुई थी। इसी दौरान पंखे से शॉट सर्किट हुआ और तार टूटकर बिस्तर पर गिर गया, जिससे आग पूरे कमरे में फैल गई। समय रहते पुलिस टीम ने सभी छात्राओं को बाहर निकाल लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल भी मौके पर पहुंच छात्राओं का हाल जाना। बताया जा रहा है कि, जिस कमरे में आग लगी उसमें 30 छात्राएं रहती है, यह हॉस्टल 200 सीट का है।

डीईओ बोले- शॉर्ट सर्किट से लगी आग, छात्राएं पूरी तरह से सुरक्षित 

इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने बताया कि, शॉट सर्किट की वजह से आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया है और सभी छात्राएं पूरी तरह से सुरक्षित है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!